फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा वाले स्थानों में सड़कों की हालात सुधारे सरकार : पूर्ण चंद

Thu, 08 Aug 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पधर में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक पुर्ण चंद ठाकुर।   संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजबन, द्रगढ़, गढ़गांव, समालंग और दयोरी में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और सरकारी संस्थानों में रिक्त चल रहे सैंकड़ों पदों को लेकर सरकार की व्यवस्था की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, वहां सड़कों की स्थिति को शीघ्र सुधारा जाए। विशेषकर गढ़गांव और द्रगढ़ में प्रशासन अब तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन


विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पधर में प्रेसवार्ता कर कहा कि द्रंग के स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों में सरकार बदलने के बाद सैकड़ों पद खाली हैं। द्रंग में 3 सीएचसी हैं जिनमें से पधर में 2, नगवाईं में 4, कटौला में 2 और बरोट में 2 डॉक्टरों के पद खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग में 101 अन्य पदों में से 48 पद रिक्त हैं। 43 हेल्थ सेंटरों में 42 पैरामेडिकल स्टाफ के पद खाली हैं।
महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 86 में से 64 पद खाली हैं। 48 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 180 और 262 प्राथमिक पाठशालाओं में 489 में से 189 पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं और प्रदेश सरकार से मांग की कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, अन्यथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राजू राम, सुरेश कटारिया, शांता कुमार और गुलाब सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें