सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक सरकाघाट में जिला अध्यक्ष प्रभु राम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों की मांगों को लेकर 16 मार्च को मंडी में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जिला स्तरीय रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए, पहली जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 50-50 हजार रुपये की किस्त जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हाल ही में संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से दिए गए 14 सूत्रीय मांग पत्र को अमलीजामा पहनाने के लिए उसे बजट में लें। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों को नहीं माना तो 30 मार्च को शिमला में भारी विरोध किया जाएगा। संवाद