फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो साल से फरार उद्घोषित अपराधी भ्यूली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने दो साल फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को मंगलवार को मंडी के भ्यूली से गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव गद्दल डाकघर अलाथू जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में लंबित चेक बाउंस के एक मामले में पेश न होने के कारण 9 मार्च 2024 को एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 मंडी ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें