फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबंध : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। युवाओं में तकनीकी दक्षता बढ़ाने में तकनीकी शिक्षा विभाग और सरकार प्रतिबद्ध है। शिक्षा को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। यह बात स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कही। जिला स्तरीय कार्यक्रम मंडी के सेरी मंच पर हुआ। इसमें मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा स्कूली बच्चों के भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सुख-आश्रय योजना के तहत मंडी जिले में 741 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 694 पात्र परिवारों को 2.15 करोड़ की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मंडी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। वल्लभ कॉलेज मंडी में एनसीसी वायु सेना विंग एवं आर्मी विंग इकाइयों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। यहां पर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने तीनों टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया।
............
सरकाघाट में स्वाति डोगरा ने फहराया ध्वज
सरकाघाट/लडभड़ोल/गोहर/करसोग/बलद्वाड़ा/पधर। सरकाघाट में एसडीएम स्वाति डोगरा ने तिरंगा फहरा कर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल में तहसीलदार उर्मिला सुमन ने तिरंगा फहराया। सामुदायिक भवन गोरा में एक्ससर्विस मैन लीग इकाई ने भी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

नाचन क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला गोहर के प्रांगण में एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने तिरंगा लहराया और सलामी ली। न्यायालय परिसर गोहर में भी कार्यक्रम मनाया गया। उधर,
करसोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में एसडीएम नेहा नेगी ने ध्वज फहराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के परिसर में एसडीएम पधर हिमानी शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता एसडीएम गिरीश समरा ने की। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने पुलिस, पूर्व सैनिकों, स्कूली विद्यार्थियों तथा एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों की प्रस्तुत परेड की सलामी ली। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें