फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने ठेकेदारों के भुगतानों पर लगाया ताला : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह झूठ, दिखावे और ढकोसले पर चल रही है। दिवाली से पहले सभी ठेकेदारों को भुगतान करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ने धोखा किया है। आज भी ठेकेदार भुगतान न मिलने के कारण कार्य बंद कर चुके हैं। इससे विकास योजनाएं अधर में लटक गई हैं।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मंचों से बयान देते हैं कि ठेकेदारों का भुगतान होगा। राज्य की स्थिति सुधर रही है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि ट्रेजरी के दरवाजे बंद हैं।
बिल पास नहीं हो रहे और कोई भी विभाग अपने स्वीकृत कार्यों का भुगतान नहीं कर पा रहा है। विधायक निधि के कार्यों की फाइलें महीनों से कोषागार में धूल खा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले भुगतान की बात करना और फिर उसे पूरा न करना इस सरकार के विश्वासघात की पराकाष्ठा है। कहा कि सुक्खू सरकार की प्राथमिकता केवल सत्ता में बने रहना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें