फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस स्टैंड के पास सरकारी बस खराब, एक घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बस स्टैंड से महज तीस मीटर दूर रेलवे स्टेशन चौक पर हांफी परिवहन निगम की बस । संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट सड़क पर तीन बजे रेलवे स्टेशन के समीप हांफ गई बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर बस स्टैंड से करीब 30 मीटर दूर बुधवार को एचआरटीसी की बस अचानक खराब हो गई। इससे सरकाघाट सड़क पर लंबा जाम लग गया। रेलवे स्टेशन के समीप निगम की बस खराब होने से करीब 40 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे तक बस को सड़क से हटाने और उसकी मरम्मत के लिए परिवहन निगम के तकनीकी कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

बस खराब होने से सरकाघाट सड़क, मंदिर रोड और पठानकोट चौक तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जोगिंद्रनगर बस स्टैंड से ढगौण-कुराटी जा रही निगम की बस का इंजन अचानक बंद हो गया। स्थानीय लोगों विवेक, अमर सिंह और कमल का कहना है कि बस डिपो में पुरानी और खराब हालत वाली बसों को लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है। इससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उधर, जोगिंद्रनगर बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांत ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई बस को तकनीकी कर्मचारियों ने ठीक कर दिया। इसके बाद बस को निर्धारित रूट पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि बस डिपो के संचालन में नई बसों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें