फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकार और प्रशासन पर वोट चोरी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर वोट चोरी का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का गढ़ माने जाने वाले नगर निगम के इस वार्ड से भारी मात्रा में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब होना शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि यह सारा खेल प्रदेश सरकार के इशारों पर जिला प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब करने से यहां के मतदाताओं के अधिकार का हनन हुआ है। विधायक ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में उन सभी मतदाताओं के नाम दर्ज करने की मांग की है जो वर्तमान में सूची से गायब हैं। उन्होंने कहा कि तमाम मतदाताओं के सिरे से मत बनाए जाएं ताकि सभी लोकतंत्र के पर्व में अपने मत का इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने आयोग से मतदाता सूची में गायब मतदाताओं के नामों को शामिल करने तक इस वार्ड के चुनाव को स्थगित करने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें