फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जलशक्ति विभाग के ठेकेदार के स्टोर से लाखों का सामान चोरी

Sun, 30 Jun 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर सहित पूरे जिले में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। शातिर चोर कभी घरों और दुकानों में सेंध लगा रहे हैं तो कभी मंदिरों को अपनी निशाना बना रहे हैं। कभी बाजारों से चेन स्नेचिंग कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। अब ताजा घटनाक्रम में सुंदरनगर के बनायक में जलशक्ति विभाग के ठेकेदार के स्टोर से लाखों रुपये के जीआई पाइप की सॉकेट्स सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस थाना सुंदरनगर ने मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना में दी शिकायत में मैसर्ज हरजीत सिंह ठेकेदार की फर्म के परियोजना प्रबंधक ललित चौहान ने कहा है कि उनकी फर्म जल शक्ति विभाग के अंतर्गत कार्य कर रही है। शुक्रवार दोपहर बाद जब वह बनायक स्थित फर्म के स्टोर में गया तो पाया कि स्टोर का ताला गायब था और दरवाजा खुला था। अंदर सामान की जांच करने पर पाया कि वहां से 8 कट्टे जीआई पाइप सॉकेट्स के गायब थे। इसके अलावा 150 एमएम की पाइप बेंडिंग मशीन के दोनों फ्लेप भी गायब थे। इसके अलावा स्टोर के बाहर से भी कुछ सामान गायब है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया शिकायत मिलने पर सुंदरनगर थाना द्वारा जांच आरंभ कर दी गई है। उधर, लगातार जिला में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग भी सकते में है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक भी चोर अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग अपने माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें