जोगिंद्रनगर डाकघर में इंडियन पोस्ट के पार्सल में आधा ही सामान मिला।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर डाकघर में इंडियन पोस्ट के माध्यम से मंगवाए गए करीब 60 हजार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स गायब हो गए हैं। उपभोक्ता ने डाकघर अधीक्षक को शिकायत सौंपते हुए जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता आशीष वालिया निवासी मकडै़ना ने कहा है कि उसने बंगलुरू से इंडियन पोस्ट के माध्यम से जुलाई की 13 और 14 तारीख को 15 किलो के तीन और पांच किलो का एक पार्सल जोगिंद्रनगर डाकघर के लिए बुक करवाया था।
वीरवार को जब उपभोक्ता अपने कीमती सामान को हासिल करने डाकघर पहुंचा तो उसमें से अधिकांश सामान गायब था। उनकी ओर से बुक करवाए गए पार्सल का भार भी कम पाया गया। पोस्टमास्टर जोगिंद्रनगर हरीश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच होगी। संवाद