फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह घाटी के भियुरा में 19 तोले सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलमारी के लॉकर की चाबी गुम होने के बाद हुआ पटाक्षेप
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज, जांच पड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह घाटी के भियूरा गांव में घर की अलमारी से करीब 19 तोले सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। इनकी कीमत लाखों में है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना बल्ह में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
भियूरा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अलमारी के लॉकर की चाबी तलाश रही थीं। चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पति पवन कुमार को इसकी जानकारी दी। पवन कुमार ने जब लॉकर की हत्थी खींची तो उसका दरवाजा बाहर आ गया। इसके बाद लॉकर की जांच करने पर उसमें रखे सोने के गहने गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान में दो सेट गले के हार, एक मंगलसूत्र, एक गले की चेन, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी झुमके, एक सेट सहारे और एक चाक शामिल हैं। इन गहनों का कुल वजन करीब 19 तोले है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और चोरी हुए गहनों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें