फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोक नृत्य और रोल प्ले स्पर्धा में कन्या स्कूल रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में मंगलवार को राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय राष्ट्रीय लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर अनिल कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सदर शिक्षा खंड के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीत राम ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में कन्या स्कूल मंडी प्रथम, बाल स्कूल मंडी दूसरे ओर मझवाड़ स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रोल प्ले प्रतियोगिता में बाल स्कूल मंडी प्रथम, कन्या स्कूल दूसरे स्थान पर और कठलग स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर बाल स्कूल की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। उन्होंने सभी को कार्यक्रम की बधाई देते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें