फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मार्च पास्ट में कन्या स्कूल सुंदरनगर रहा विजेता

Mon, 02 Sep 2024 04:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदरनगर में खंड स्तर की अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पाठशाला की मुख्य अध्यापिका चंपा ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने परेड की सलामी ली और छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 415 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और चैस के अतिरिक्त सांस्कृतिक स्पर्धाएं होंगी। इस दौरान स्कूली छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस खेल प्रतियोगिता में मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदरनगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता स्कूल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं के लिए मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत गौतम, जिला महामंत्री निक्कू राम, पूर्व जिला परिषद संतराम, महामंत्री हरनाम सिंह, बीडीसी सदस्य महेश शर्मा, बीडीसी सदस्य राजकुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें