फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कन्या स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने से खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पीएम श्री आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर को सीबीएस की संबद्धता मिलने से जोगिंद्रनगर की बेटियों में खुशी की लहर है। उपमंडल के 73 साल पुराने इस स्कूल में अब राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से बेटियां शिक्षित होंगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता मिलने से अब शिक्षा की गुणवत्ता में और भी सुधार आएगा। कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से विद्यार्थियों के कौशल में भी सुधार होगा। सीबीएसई के पाठ्यक्रम से समग्र विकास प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थी परिपक्व होंगे। उपमंडल में 50 से अधिक राजकीय स्कूलों में आदर्श कन्या पाठशाला को सीबीएसई का दर्जा मिलने से अब यहां शिक्षा ग्रहण कर रहीं बेटियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें