फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला की मौत से एक दिन पहले पोते के नाम कराई गिफ्ट डीड रद्द

Tue, 03 Nov 2026 10:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत से एक दिन पहले पोते के नाम करवाई गई जमीन की गिफ्ट डीड को अदालत ने धोखाधड़ी और अनुचित प्रभाव का परिणाम मानते हुए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

सिविल जज कोर्ट नंबर-3 मंडी की अदालत ने डागू राम और बनारसी दास की याचिका स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया। मामले के अनुसार स्योहली निवासी महिला ने 23 नवंबर 2020 को अपनी 1/6 हिस्से की जमीन पोते के नाम गिफ्ट डीड कर दी थी।
इसके एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। बेटों ने आरोप लगाया कि मां की वृद्धावस्था और कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर दस्तावेज तैयार करवाया गया।
अदालत ने गिफ्ट डीड और बचाव पक्ष के बयानों में विरोधाभास, महिला की गंभीर उम्र और मौत के कारण का चिकित्सकीय प्रमाण न होने सहित कई परिस्थितियों को संदिग्ध पाया। अदालत ने गिफ्ट डीड रद्द कर वादियों का संयुक्त कब्जा बरकरार रखा और प्रतिवादियों को हस्तक्षेप करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें