बलद्वाड़ा (मंडी)। विद्युत उपमंडल बलद्वाड़ा के उपभोक्ता 31 दिसंबर से पूर्व अपने विद्युत मीटरों की ई-केवाईसी करवा लें। बिना ई-केवाईसी और आधार लिंक न करवाने वाले उपभोक्ताओं को विद्युत बोर्ड की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा।
सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड राजीव शुक्ला ने बताया कि जो उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाएगा, वह विद्युत बिलों में मिलने वाली सब्सिडी से वंचित रह जाएगा। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 31 दिसंबर तक अपने बिजली मीटरों की ई-केवाईसी अवश्य करवाएं। संवाद