फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटली (मंडी)। भाजपा ने न्यू बस स्टैंड कोटली के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर के पहले दिन कोटली मंडल की विभिन्न पंचायतों से लगभग 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराना है, ताकि वे धरातल पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। भाजपा महिला मोर्चा मंडी की जिला महामंत्री सुनीता ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजनाओं के प्रति मार्गदर्शन दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष योगराज डोगरा ने संगठन की कार्यप्रणाली और लक्ष्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर कोटली मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव भुवनेश ठाकुर, जिला महामंत्री काहन सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शिव राम, देवेंद्र कुमार, काशीराम, सूरजमनी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें