मंडी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) कांगणी सब्जी मंडी में रविवार पूर्वाह्न 11 बजे खरीदार-विक्रेता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक बागवानी एवं एचपी शिवा विपणन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचपी शिवा ब्रांड और इसके तहत पेश की जाने वाली उच्च गुणवत्ता वाली बागवानी उपज के बारे में बागवानों में जागरूकता बढ़ाना रहा।
आश्वासन दिया कि विभाग इन उत्पादों के विपणन (मार्केटिंग) के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह मिलन समारोह एचपी शिवा परियोजना के तहत उगाए गए फलों को बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें धर्मपुर, गोपालपुर, चौंतड़ा व द्रंग खंडों में चल रहे एचपी शिवा क्लस्टरों के सीएचपीएमए (क्लस्टर हॉर्टिकल्चर प्रोडयूस मार्केट एसोसिएशन) के किसान-बागवान भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने अगले सप्ताह के लिए 800 किलोग्राम फल की मांग भी की।
इस मौके पर एपीएमसी मंडी के सचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एचपी शिवा परियोजना के जिला समन्वयक डॉ. अनिल, हॉर्टिकल्चर विकास अधिकारी सदर डॉ. शिक्षा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद