फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टाइडमैन, रेड जून और समर क्वीन सेब वैरायटी में रंगत आने से बागवान खुश

Thu, 12 Jun 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
कमरुघाटी के सेब बगीचों में अर्ली वैरायटी का सेब। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। कमरु घाटी के सेब बगीचों में इस बार टाइडमैन, रेड जून और समर क्वीन जैसी अर्ली सेब वैरायटियों ने समय से पहले ही रंगत पकड़नी शुरू कर दी है। जून के दूसरे सप्ताह में ही इन किस्मों के सेबों पर लालिमा झलकने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय बागवानों की मानें तो इस बार जलवायु अनुकूल रहने से फलों की क्वालिटी बेहतर बन रही है और आगामी दो सप्ताह में ये वैरायटियां बाजार में दस्तक दे सकती हैं। कमरु घाटी, सरोआ, थुनाग, जंजैहली और बगस्याड़ क्षेत्र में इन वैरायटियों की बागवानी बड़े स्तर पर की जाती है।
खास बात यह है कि ये किस्में जून माह में ही पक कर तैयार हो जाती हैं और दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, सोलन व अन्य शहरों की मंडियों में ऊंचे दामों में बिकती हैं। इन किस्मों की सबसे बड़ी विशेषता इनका जल्दी तैयार होना और आकर्षक रंग व आकार है।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि इस बार अप्रैल-मई में मौसम की स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर रही, जिससे फूल और फल पर रोगों का प्रभाव नहीं पड़ा।
बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, टाइडमैन और रेड जून जैसी किस्में तापमान के हल्के उतार-चढ़ाव में भी तेजी से परिपक्व होती हैं। बागवान हरि ठाकुर, राम सिंह, लाभ सिंह, भीम सिंह, देवी राम, मनोज कुमार और महेश्वरी देवी बताते हैं कि इस बार फलों की चमक, आकार और वजन संतुलित है। यदि आगामी दो हफ्तों तक मौसम खुला रहा तो 25 जून के आसपास पहली खेप दिल्ली और चंडीगढ़ भेज दी जाएगी।
बागवानों को उम्मीद है कि शुरुआती सेब होने के कारण इन्हें 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिल सकता है। बागवानी विभाग के अधिकारी भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
उधर, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. चिंतराम ठाकुर ने बताया कि टाइडमैन, रेड जून और समर क्वीन इस बार बेहतर स्थिति में हैं। जल्द ही इनकी मिठास शहरों की मंडियों में बिखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें