फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिमपात, बारिश होने से खिले बागवान किसान, सराज की 16 सड़कें बाधित

विज्ञापन
वाह क्या नजारा है...कमरूनाग झील पर ताजा बर्फबारी का नजारा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोहर/थुनाग (मंडी)। जिले के ऊपरी भागों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। शिकारी देवी, कमरुनाग घाटी, तुंगासीगढ़ समेत अन्य जगहों में 8 से 16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण सराज क्षेत्र की 16 सड़कें बाधित हो गई हैं। एचआरटीसी के दो रूट प्रभावित हुए हैं। मंडी-सराची रूट पर धरबारथाच के पीछे बर्फ में एचआरटीसी की बस फंस गई। इसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। बर्फबारी से 7.25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

ऊंची चोटियों शिकारी देवी, कमरुनाग घाटी, शैटाधार और तुंगासीगढ़ में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। सोमवार को जंजैहली का न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिकारी देवी में 15 से 16 सेंटीमीटर, शैटाधार में 12 सेंटीमीटर, तुंगासीगढ़ में भी 12 सेंटीमीटर, कमरुनाग में 8 से 10 सेंटीमीटर, मगरुगला में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।
....
बर्फबारी से किसानों और बागवानों में खुशी की लहर है। बर्फबारी होने से सेब की फसल के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स पूरा होने की संभावना है। ताजा बर्फबारी के बाद लंबे समय से सूखे जैसे हालातों से जूझ रहे किसानों-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। बागवानों में दिव्यांशु ठाकुर, कुशाल, प्रताप सिंह और परमदेव ने बताया कि 15 से 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से सेब की अच्छी पैदावार हो सकती है।
विज्ञापन

बर्फबारी से सराज के दुर्गम क्षेत्रों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। मुख्य मार्गों के बाधित से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। गाड़ागुशैण, थाचाधार, भेखली, सोमनाचनी, रूहाड़ा, चिऊणी और सुमली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल योजनाएं जमने की सूचना है। बोर्ड परीक्षा दे रहे आठवीं कक्षा के छात्रों को बर्फबारी और ठंड के बीच सुबह पेपर देने जाना पड़ा। मौसम में आए बदलाव से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग ने कमर कस ली है।
.....
ये सड़कें हैं अवरुद्ध
बर्फबारी से जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता, जंजैहली-मगरूगला, लंबाथाच-चियूणी-चेत-शैटाधार, मंडी-गागल-चैल-जंजैहली, बुंग-भलवार-रेशन खौली, जंजैहली-भेखली-गाड़ागशैणी, जड़ोल-जुगांड, टपनाली-खौली, टपनाली-घाट, खौली-रेशन, छतरी-गाड़ागुशैण, जोगनीधार-बाहलीधार, बिलागेड़-मगरूगल, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, बरयोगी-झेंसर मगरूगला सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। इन सभी के खुलने की संभावना अब मंगलवार को है।

....
प्रशासन बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। उपमंडल में पानी और बिजली आपूर्ति सामान्य है और सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी तैनात कर दी गई है।
-रमेश कुमार, एसडीएम थुनाग
-
अभी शिकारी देवी, कमरुनाग और साथ लगती पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अभी हालात सामान्य है। जंजैहली और गोहर प्रशासन ने कमरुनाग, शिकारी देवी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए पूर्व में ही रोक लगा दी है।
-लक्ष्मण कनेट, एसडीएम गोहर

मंडी से मुराह डूंजू रूट पर बर्फबारी को देखते हुए बस नहीं भेजी गई। छतरी से मंडी रूट पर बस वापस नहीं बुलाई है। ड्राइवरों को किसी भी तरह का जोखिम न लेने को कहा गया है। बर्फबारी होने पर बस को सुरक्षित खड़ी करने के साथ चालक और परिचालक को खुद भी सुरक्षित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

-अखिल अग्निहोत्री, आरएम, एचआरटीसी मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें