फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कचरे के हॉट स्पॉट चिह्नित, रोज होगी सफाई

विज्ञापन
नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा व खलियार वार्ड की पार्षद अलकनंदा हांडा कूड़े के हाट स्पा
विज्ञापन
मंडी। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और पार्षद अलकनंदा ने वार्ड एक खलियार और वार्ड दो पुरानी मंडी में कूड़े-कचरे के हाॅट स्पाॅट चिह्नित किए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हॉट स्पॉट क्षेत्रों की नियमित सफाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन क्षेत्रों में कचरा न फैले।
विज्ञापन

अभियान में सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लव्ज और मास्क भी वितरित किए। महापौर और पार्षद ने सभी नागरिकों से स्वच्छता के महत्व को समझते हुए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नागरिकों से आह्वान किया कि वे कचरे को उचित तरीके से इकट्ठा करें और स्वच्छता के लिए नगर निगम की टीम के साथ मिलकर काम करें। इस अवसर पर सफाई पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया, विनय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें