फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Tue, 17 Sep 2024 08:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति उत्सव के समापन पर निकली भव्य शोभायात्राएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उदघोषों के साथ मंगलवार को सुंदरनगर में गणपति उत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। इस मौके पर भोजपुर स्थित गोपाल मंदिर कमेटी, गणपति बप्पा मोरया कमेटी, पुराना बाजार स्थित गणपति मंदिर कमेटी, जीरो चौक गणपति कमेटी, धनोटू गणपति कमेटी, जयदेवी गणपति कमेटी, हराबाग, महादेव कमेटी व नेरचौक से हजारों लोग विसर्जन के लिए अलग-अलग समय पर गणपति की मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।
रंगोली खेलते हुए बीएसएल जलाशय पहुंचे और यहां गणपति के जयकारों के साथ लोगों ने बीएसएल जलाशय में पूरे विधि विधान के अनुसार गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर जलाशय के किनारे प्रशासन ने दमकल व पुलिस कर्मियों का पुख्ता इंतजाम कर रखा था, ताकि विसर्जन के समय कोई भी अनहोनी घटना होने से रोकी जा सके।
विज्ञापन

सबसे पहले नेरचौक गणपति कमेटी विसर्जन को पहुंची। जिसके उपरांत हराबाग कमेटी, धनोटू कमेटी विसर्जन के लिए पहुंची और विधि विधान के साथ विसर्जन की रस्म अदा की। शहर के भोजपुर बाजार स्थित गोपाल मंदिर कमेटी की शोभायात्रा शहर की परिक्रमा करते हुए विसर्जन को 3 बजे मंदिर से रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल लोग और गुलाल से खेलते झूमते हुए बीएसएल जलाशय के किनारे पहुंचे। जहां पूजा अर्चना करने के बाद कमेटी ने गणपति का विसर्जन की रस्म अदा की। इसके साथ ही गणेश उत्सव कमेटी जय देवी, गणपति उत्सव कमेटी जीरो चौक तथा गणेश उत्सव कमेटी धनोटू ने भी गणपति विसर्जन किया।
विज्ञापन

इधर, गणपति उत्सव के दौरान सोमवार रात को भोजपुर बाजार स्थित श्री गोपाल मंदिर में गणपति उत्सव के दौरान आखिरी भजन संध्या में लोक कलाकार आयुष कुमार ने अपने भजनों से भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें