मंडी। मैगल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में भाजयुमो मंडी के अध्यक्ष राजन ठाकुर मुख्य अतिथि और विशाल मंढोत्रा विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच टांडू और गेम चेंजर के मध्य हुआ। टांडू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 92 रन बनाए। गेम चेंजर ने 2 विकेट खोकर 93 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसमें कप्तान तिलक राव ने नाबाद 58 रन की पारी खेली और टीम को फाइनल में जीत दिलाई। संवाद