फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवी-देवताओं की शोभायात्रा से गलू मेेले का आगाज

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के गलू में तीन दिवसीय देवता मेले के शुभारंभ पर देव खेल व देवताओं के दर्शन को उमड़ी भ
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी के देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ रविवार को उपमंडल के गलू देवता मेले का आगाज हुआ। आराध्य देवता पशाकोट की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने भाग लिया। क्षेत्रवासियों ने देव पशाकोट के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की धुन और शहनाइयों के बीच गूरों ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। यहां देवताओं के गूरों की देव खेल भी हुई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
रविवार को गलू मेले के शुभारंभ पर पशु बलि की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। गलू देवता मेले में वर्षों पहले देव आगमन के दौरान पशु बलि की प्रथा प्रचलित थी। कुछ वर्ष पहले प्रदेश उच्च न्यायालय ने पशु बलि पर रोक लगा दी है। अब नारियल ही चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

...
देव आस्था का पर्व है प्राचीन गलू देवता मेला : जीवन
शहर से चार किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी के साथ गलू के ऐतिहासिक देवता मेले में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में पहुंचे देवी-देवताओं का स्वागत कर पूजा-अर्चना की। जीवन ठाकुर ने कहा कि देव आस्था का पर्व कहलाए जाने वाले प्राचीन गलू देवता मेले में सभी को बढ़ चढ़ कर उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए। इससे पहले हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी और उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने वार्ड सदस्यों के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। मेले के शुभारंभ पर महिला मंडलों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें