फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गलमा स्कूल खो-खो, बैडमिंटन में रहा ओवरऑल रनर-अप

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में गागल और वॉलीबाल में लोहारा स्कूल की टीम विजेता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा में आयोजित अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में क्रशर स्टेट यूनियन के वाइस चेयरमैन जगदीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गलमा, करणेड़ा, मलथेहड़, रत्ती और सोयरा पंचायतों में खेल मैदान एवं पार्क विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने गलमा स्कूल को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। कक्षा नौवीं व 11वीं को गोद लिया और विद्यालय में स्टेज व कला मंच बनाने की घोषणा की। एसएमसी प्रधान तिलक राज शर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों की 165 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में गलमा स्कूल ने खो-खो, बैडमिंटन, डेक्लेमेशन और एकांकी में पहला स्थान प्राप्त कर ओवरऑल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में गागल और वॉलीबाल में लोहारा स्कूल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें