फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंगोली प्रतियोगिता में गैलेंट्री हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल पब्लिक स्कूल झलवाण में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलवाण में दीपावली के उपलक्ष्य पर विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाउस वाइज रंगोली प्रतियोगिता रही, जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर दीपावली के उल्लास और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
रंगोली प्रतियोगिता में गैलेंट्री हाउस की अनामिका, अवनी, नव्या, सुमित, शुभम, कोमल और आराध्या की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि ग्लोरी हाउस की श्वेता, यथार्थ, तपस्या, कृतिका, इशुकांत, आयुष और तेजस्वी की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा नर्सरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि करवाई गई। इसमें बच्चों ने रंगीन कागज, चार्ट और सजावटी सामग्री से दीपावली से जुड़ी आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में स्पेशल लंच बॉक्स डे भी मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने घर से लाए पारंपरिक व्यंजन एक-दूसरे के साथ साझा किए। स्कूल को-ऑर्डिनेटर नीतू अवस्थी व उपप्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें