फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईंधन की आग, पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पास, बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से ही महंगाई से परेशान लोगों की जेब पर पड़ेगी और मार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। इसका असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखाई देने लगा है। पहले से ही महंगाई से परेशान लोगों के लिए पेट्रोल के दामों का 100 रुपये के करीब पहुंचना चिंता का कारण बन गया है। मंडी जिले में पेट्रोल 99.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। देशभर में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। तेल कंपनियों द्वारा प्रति लीटर दाम बढ़ाने की घोषणा के बाद नई कीमतें लागू कर दी गई हैं।
कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से पेट्रोल और अधिक महंगा हो गया है। इससे परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर भी पड़ सकता है। वाहन चालकों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह स्थिति और कठिन है। टैक्सी चालकों ने भी किराया बढ़ाने की आवश्यकता जताई है। उनका कहना है कि वर्ष 2019 के बाद से किरायों में कोई संशोधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
पेट्रोल के दाम 100 रुपये के करीब पहुंचने से खर्च बढ़ गया है। पहले 100 रुपये में स्कूटी तीन दिन चल जाती थी, अब मुश्किल हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गरीब परिवारों के लिए गुजारा करना कठिन हो गया है। -गुरदेव, निवासी रंधाड़ा, मंडी
पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण पुराने किराये पर टैक्सी चलाना मुश्किल हो गया है। ईंधन महंगा होने से ड्राइवरों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। यदि जल्द किराया संशोधित नहीं किया गया तो टैक्सी संचालन जारी रखना कठिन हो जाएगा। -प्रवीण शर्मा, प्रेस सचिव, देवभूमि टैक्सी यूनियन, पड्डल
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम 100 रुपये के करीब पहुंचने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा गरीब वर्ग के लिए जीवनयापन कठिन हो जाएगा। -चूड़ामणि, निवासी मझवाड़
पेट्रोल की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पहले से ही प्रभावित है। अब दैनिक खर्चों को संभालना और मुश्किल हो जाएगा। -सोनू, निवासी भ्यूली, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें