फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पधर बाजार में फर्जी फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 12 Oct 2016 06:38 PM IST
मंडी
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर बाजार और इसके समीप के कस्बों में जाली फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों पर कार्रवाई करना सिरफिरे युवक को महंगा पड़ा। फर्जी इंस्पेक्टर बने युवक की पहचान होने पर उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। बुधवार दिन को यह युवक नारला कस्बे में कुछेक दुकानों को चेक करता हुआ पाया गया। इस दौरान उसने सफाई और अन्य खामियों को लेकर दुकानदारों को कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर कोसा।
विज्ञापन


नारला बाजार में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों राज कुमार और सीता राम ने यह उसकी पहचान पूछी तो उसने फूड इंस्पेक्टर का हवाला पुलिस कर्मियों को दिया। इस बीच उसने आनन फानन में टैक्सी करके पधर कस्बे की ओर रुख कर दिया। पुलिस कर्मियों ने युवक की सूचना पधर पुलिस में तैनात ट्रैफिक इंचार्ज राजमल राणा को दी। यहां भी युवक ने अपना परिचय फूड इंस्पेक्टर के रूप में दिया।

जांच करने पर पहचान पत्र के अनुसार युवक का नाम नरेश कुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी खील तहसील पधर पाया गया। दुकानदारों की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस युवक को पूछताछ के लिए पधर थाना ले गई। नारला कस्बे के दुकानदारों सुनील शर्मा, जय सिंह पुत्र हिम्मत राम, अनीता पत्नी राजीव कुमार, जीवानंद पुत्र नेत्र दास, सुनील कुमार पुत्र लेख राम ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक उनकी दुकान पर आया और लाइसेंस की चेकिंग की। अनीता ने बताया कि उक्त फर्जी इंस्पेक्टर पहले भी उनकी दुकान में आ चुका है और चेकिंग के दौरान उसने लाइसेंस पर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रकार का मामला पुलिस के ध्यानार्थ आया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी चमन ठाकुर को सौंपी है। दुकानदारों के बयान कलमबंद करने के बाद ही युवक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। युवक कुफरी पंचायत का निवासी है और मंडी में होटल कर्मचारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें