फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी बसों के फ्रंट शीशे टूटे, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सर्दी के मौसम में एचआरटीसी बसों के फ्रंट शीशे क्षतिग्रस्त होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। हाईवे पर दौड़ रही निगम की बसों में हवा के झोंके से यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रात्रि बसों के फ्रंट शीशे टूटे हुए हैं। हैरानी की बात है कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल होने के बाद भी कुछ रूटों पर पुरानी बसें दौड़ रही हैं, जिनके फ्रंट शीशों की हालत यह है कि रेह कभी हाईवे पर अचानक गिर सकते हैं। इसके अलावा खिड़कियों के शीशों की भी हालत ठीक न होने से यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मंडी, कुल्लू और जिला कांगड़ा की कुछ बसों में खिड़कियों पर शीशे सही ढंग से बंद न होने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से यात्रियों ने समस्या के समाधान की गुहार भी लगाई है। मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि परिवहन निगम की जिन बसों के शीशे टूटे हैं, उन्हें लंबी दूरी और सायंकालीन रूटों में न चलाने के आदेश जारी कर रखे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें