फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंड्स इलेवन ने देव एकादश को हराकर जीती क्रिकेट स्पर्धा

विज्ञापन
चौंतड़ा में केहर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)।
विज्ञापन

चौंतड़ा में केहर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल वीरवार को खेला गया। इसमें फ्रेंड्स इलेवन विजेता रहा। युवा समाजसेवी संजीव भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्वेच्छा से खेल आयोजन के लिए 31 हजार रुपये आयोजन समिति को भेंट किए।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच देव इलेवन पस्सल और फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 8 विकेट पर 164 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए देव इलेवन 17.5 ओवरों में 134 रनों पर आल आउट हो गया। फ्रेंड्स इलेवन के गेंदबाज नीतेश ने 3 विकेट तथा देव इलेवन के हिमांशु ने 5 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच नीतेश को चुना गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आशीष, गेंदबाज नीतेश, आलराउंडर यंकी बरवाल तथा अंपायरिंग में चमन शर्मा को नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें