राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) में नाबार्ड की प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण की परियोजना समिति की बैठक पुलघराट में हुई। इसमें राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के प्रशिक्षण केंद्र में एक फरवरी से शुरू होने वाले एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की चर्चा की।
लघु उद्योग निगम मंडी के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में कटिंग-टेलरिंग, बेसिक कंप्यूटर, अकाउंटिंग एवं टैली और जीवन बीमा एजेंट जैसे संकायों में 50-50 लोगों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी आवेदन कर सकता है। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को वरीयता दी जाएगी ताकि वे अपने समूहों का अच्छे से प्रबंधन कर सकें। नाबार्ड प्रबंधक सोहन प्रेमी ने स्वयं सहायता समूहों का आह्वान किया कि सभी समूह अपने एक-एक सदस्य को कंप्यूटर और अकाउंट्स के प्रशिक्षण के लिए एनएसआईसी में भेजें।
कोर्स के बाद प्रतिभागियों को एनएसआईसी की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर लघु उद्योग निगम मंडी के प्रबंधक लोकेश भाटिया, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड डॉ. सोहन प्रेमी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक संतोष सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक ग्रामीण बैंक प्रवीण शर्मा, फर्नीचर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सेठी और परियोजना समन्वयक डिंपल सेन मौजूद रहे।
000