फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 9 मील में निशुल्क क्रिकेट अकादमी शुरू, किशोरों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए 9 मील जागर में निशुल्क क्रिकेट कोचिंग अकादमी शुरू की गई है। बीडीसी सदस्य सौरभ गुलेरिया की पहल को बीबीएमबी प्रबंधन पंडोह और मंडी जिला क्रिकेट संघ का सहयोग मिला है।
विज्ञापन

अकादमी में 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को रोजाना दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडी जिला क्रिकेट संघ ने प्रशिक्षित कोच की तैनाती भी कर दी है। बीबीएमबी प्रबंधन ने 9 मील में लंबे समय से खाली पड़े मैदान को क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध करवाया। मंगलवार को इसी मैदान में अकादमी का विधिवत शुभारंभ हुआ। सौरभ गुलेरिया ने सहयोग के लिए बीबीएमबी प्रबंधन, अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता चंद्रमणि शर्मा और मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और प्रशिक्षण देने की है। अकादमी का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़कर नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें