फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्रंग की पंचायतों में बीपीएल में चयन के लिए चौथा चरण शुरू

Sat, 07 Feb 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार द्रंग विकास खंड की सभी पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों के चयन के लिए चौथे चरण की सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण के तहत नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चयन के लिए पात्रता और प्राथमिकता इस बार चयन प्रक्रिया में कुछ विशेष श्रेणियों को प्राथमिकता दी जा रही है। चतुर्थ चरण में उन परिवारों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा जिनके मुखिया 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। जिनके सभी वयस्क सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 80 दिन कार्य किया हो।
इसके अलावा परिवार में कमाने वाले सदस्य किसी दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी की चोट के कारण स्थायी रूप से अशक्त या निष्क्रिय हो गए हैं। एसडीएम पधर द्वारा इसके लिए एक त्रिस्तरीय समिति गठित की गई है। इसमें शामिल पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्राप्त आवेदनों की मौके पर जांच करेगी।
विज्ञापन

यह समिति 20 फरवरी तक पात्र परिवारों की प्राथमिकता सूची तैयार करेगी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अपात्र पाए गए परिवारों को सूची से तत्काल हटाया जाएगा, जबकि पात्र परिवारों को पंचायत सचिव द्वारा बीपीएल सूची में जोड़ा जाएगा
बीडीओ द्रंग विनय चौहान ने बताया कि प्रथम से तृतीय चरण के दौरान प्राप्त आवेदनों पर भी इस चरण में विचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीपीएल चयन की यह संपूर्ण प्रक्रिया 25 फरवरी तक पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें