फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में चिट्टा के साथ पकड़े चार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंघ हाईवे पर कार और बाइक की तलाशी लेने पर मिली सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। स्थानीय पुलिस थाना के दल ने दो विभिन्न मामलों में नाके के दौरान 11.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टा मामले में कार और बाइक सवार चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने पुंघ में बुधवार को नाका लगा रखा था। इस दौरान एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो कार में सवार दो युवकों की तलाशी के दौरान उनसे 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस पर पुलिस ने कार सवार अमित (चालक) निवासी गांव और डाकघर समैला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी और हितेश ठाकुर निवासी गांव और डाकघर कलौहड़ तहसील सुंदरनगर को हिरासत में ले लिया है। दूसरे मामले में पुलिस ने नाके के दौरान बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक सवार युवकों की तलाशी के दौरान उनसे 4.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक लक्की वर्मा पुत्र जगरनाथ निवासी गांव कंदार डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर और रवि कुमार पुत्र जयराम निवासी गांव और डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया दोनों मामलों में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अधीन धारा 21,29 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें