फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आई जायां कृष्णा आई जायां हो मीठी मीठी बंसरी बजाई जायां हो भजन पर खूब झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। तुंगल क्षेत्र के सेहली गांव स्थित माता बगलामुखी मंदिर में बुधवार को बगलामुखी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रकटोत्सव समारोह की पूर्व संध्या पर बुधवार रात को मंदिर परिसर में जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें हुक्म चंद एंड पार्टी साईगलू के कलाकारों ने रात भर माता के भजनों और भेटों से अपनी हाजिरी भरी। पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन व भेंटों की प्रस्तुति से माता की महिमा का गुणगान किया। वहीं श्रद्धालुओं नाचने पर भी मजबूर किया।
विज्ञापन

पार्टी कलाकारों ने म्हारे देवा बोला बुढ़ा बनागिया तेरी जय जयकारो, आज मेरी मैया ने औणा है, जै देवा कमरू नागा हो आया लोडी मंडी मेले जो, ऊंचेया पहाड़ां लाया डेरा मेरी मां ने, मैया जी वैकुंठ बनाया ये कांगड़ा धौलीधारा, तेरा चोला भी लाल तेरी चुनरी भी लाल भेंट गाकर माता की महिमा का गुणगान किया। कलाकार प्रदीप ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को निहाल किया। उन्होंने आई जायां कृष्णा आई जायां हो मीठी मीठी बंसरी बजाई जायां हो, श्याम तेरे मिलने का सत्संग ही बहाना है आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे माता की विशेष आरती के बाद देव खेल का आयोजन किया गया। इसमें माता ने अपने पुजारी के माध्यम से सभी श्रद्धालओं को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। वीरवार को मंदिर में हवन-पाठ और पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी ने बताया कि बगलामुखी माता का दस महाविद्याओं में आठवां स्थान है। माता तत्काल प्रभाव देने वाली देवी मानी जाती है। माता शत्रुओं का नाश करने में भी अग्रणी है। अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करती है और समाज की कल्याणकारी देवी मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें