फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के साथ अटैच होंगे चार स्वास्थ्य संस्थान

Sun, 16 Apr 2017 10:08 PM IST
मंडी
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के साथ जोनल अस्पताल मंडी के अलावा चार और स्वास्थ्य संस्थानों को जोड़ा जाएगा। नेरचौक मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए इन संस्थानों को रूरल एंड अर्बन ट्रेनिंग हेल्थ सेंटर ऑफ कम्यूनिटी बनाया गया है। जिसके तहत सिविल अस्पताल रत्ती, पीएचसी बग्गी, धारंला और सीएचसी कटौला को जोड़ा गया है। इन चारों संस्थानों में भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। अब इन चारों क्षेत्र के मरीजों को घरद्वार पर विशेषज्ञों की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग अब इन चारों संस्थानों को हाइटेक करने में जुट गया है। इन चारों संस्थानों की ओपीडी व लैब में नेरचौक मेडिकल कॉलेज का स्टाफ सेवा देगा।
विज्ञापन


अब सिर्फ एमसीआई की स्वीकृति का इंतजार
अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज को सिर्फ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की स्वीकृति का इंतजार है। एमसीआई नेरचौक मेडिकल कॉलेज को तभी मंजूरी देगी जब तक रूरल एंड अर्बन ट्रेनिंग हेल्थ सेंटर ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया जाता। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने अब मंडी अस्पताल के अलावा चार और स्वास्थ्य संस्थानों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा है।

कोट्स
नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. देशराज शर्मा ने कहा कि मंडी अस्पताल के अलावा चार और संस्थानों को रूरल एंड अर्बन ट्रेनिंग हेल्थ सेंटर ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन के तहत जोड़ा जा रहा है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में नेरचौक मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ व स्टाफ सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें