मंडी। बल्ह थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए मारपीट और सड़क हादसे के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को बरी कर दिया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-3 मंडी ने समझौते के आधार पर यह फैसला सुनाया। मामला 22 मई 2019 की घटना से जुड़ा है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अयूब ने आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान मारपीट हुई। आरोप था कि सलमान खान ने कार पीछे करते समय सफूर बीबी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। अदालत में शिकायतकर्ता और घायल महिला ने बिना दबाव समझौते की पुष्टि की। अदालत ने धारा 323, 338 और 504 के तहत अपराधों को समझौते के आधार पर समाप्त कर दिया। चारों आरोपी सलमान खान, रमजान बीबी, मोहम्मद सादिक और फातिमा को बरी कर दिया गया। संवाद