फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए 18 तक भर सकेंगे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) प्रशासन ने आगामी स्नातक वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया अब शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, प्राक शास्त्री और ओटी शास्त्री (नियमित और पुन: परीक्षा, अनुपूरक) के विद्यार्थी मार्च-अप्रैल 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए अपना फार्म भर सकते हैं।
छात्र अपना विश्वविद्यालय रोल नंबर यूजर आईडी के रूप में और अपनी जन्मतिथि पासवर्ड के रूप में दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति ललित कुमार अवस्थी ने छात्रों को सलाह दी है कि वह किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने परीक्षा फॉर्म अंतिम तिथि से काफी पहले जमा कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें