फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के परिवार पर हमला, बेटी पालमपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। निजी भूमि के विवाद को लेकर जोगिंद्रनगर के एहजू पंचायत के भैरू गांव में पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में पूर्व सैनिक की पत्नी सहित पांच लोग घायल हुए हैं। बेटी को गंभीर चोटें आने के चलते पालमपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व सैनिक की निजी भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाने पर कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। अभी पूर्व सैनिक का परिवार बातचीत कर ही रहा था कि तभी गांव के कुछ लोग आ धमके और पूर्व सैनिक के पूरे परिवार पर डंडे, हॉकी आदि से हमला बोल दिया।
हमले में पूर्व सैनिक लाल सिंह (90) को चोटें आई हैं। पूर्व सैनिक की पत्नी केसरी देवी (85), बेटी मिंटो देवी (45) जिसे पालमपुर रेफर किया गया है। बेटा शशि कुमार (50) और परिवार के सदस्य पंकज को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक की निजी भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाने को लेकर मारपीट हुई है। तीन आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। अन्य की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें