बालीचौकी पंचायत के बाहुगी में टैंक में फंसे दो लैपर्ड कैट। स्त्रोत - जागरूक पाठक
- फोटो : 1
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी की थाची वन रेंज में विभाग की टीम ने वीरवार को दो लेपर्ड कैट (जंगली बिल्ली) के बच्चों को पानी के टैंक से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। बालीचौकी पंचायत के बाहुगी गांव में दो लेपर्ड कैट के बच्चे पानी रहित एक गहरे टैंक में फंस गए थे। स्थानीय लोगों की ओर से वन विभाग को दी सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ के साथ दोनों बच्चों को टैंक से सुरक्षित बाहर निकाला। डीएफओ गोहर सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि लेपर्ड कैट के दोनों बच्चों को गहरे टैंक से सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच के बाद दोनों बच्चों को स्वस्थ पाने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया।