फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावितों ने किया भू अर्जन अधिकारी कार्यालय का घेराव

Sat, 24 Sep 2016 10:47 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी के पंडोह भू अर्जन अधिकारी के समक्ष सदबुद्घि यज्ञ करते फोरलेन संघर्ष समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। नागचला से मनाली तक फोरलेन निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया में भू-अधिग्रहण कानून 2013 के तय संवैधानिक प्रावधानों और कानूनी मापदंडों की अनदेखी व अवहेलना करने पर प्रभावितों ने शनिवार को भू-अर्जन अधिकारी कार्यालय पंडोह का घेराव कर एनएच, प्रदेश सरकार व भू-अर्जन अधिकारी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान प्रभावितों ने अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हवन भी किया। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में शनिवार को नागचला से मनाली तक बनने वाले फोरलेन से प्रभावित लोगों ने पंडोह में रैली निकाल कर भू अर्जन अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रभावितों ने सरकार और नेशनल हाईवे प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर हवन किया।  
विज्ञापन



      खुशहाल ठाकुर ने कहा कि भू अधिग्रहण कानून-2013 की अनदेखी कर प्रभावितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन अधिकारी जोकि एनएचआई की अधिसूचना के अनुसार सक्षम अधिकारी हैं, लेकिन सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं। फोरलेन संघर्ष समिति के महासचिव ब्रजेश महंत ने कहा कि भू-अर्जन अधिकारी का न तो कोई अधीनस्थ कार्यालय होता है, और न ही कोई उच्च कार्यालय। जो कुछ भी करना है, भू-अर्जन अधिकारी को भू-अधिग्रहण कानून 2013 के प्रावधानों के अनुसार अपने विवेक से करना है। इसलिए प्रभावितों ने भू-अर्जन अधिकारी कार्यालय पंडोह में सद्बुद्धि यज्ञ किया। समिति कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, पंडोह खंड के अध्यक्ष पवन शर्मा, बदार खंड के अध्यक्ष पवन कश्यप, बल्ह खंड के अध्यक्ष मोहन लाल, महिला विंग महासचिव चौबी देवी, सनोर महिला विंग अध्यक्ष प्रोमिला शर्मा, युवा विंग अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, जयकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें