फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश में पहली बार क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगा रक्तदाता, आईआईटी मंडी ने बनाया एप

Mon, 08 Jun 2026 10:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

आईआईटी मंडी की ओर से विकसित इस तकनीक आधारित एप का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कनैड स्थित महामाया पैलेस में आयोजित हिम समाज सेवा समिति नेरचौक के वार्षिक उत्सव के दौरान किया।
विज्ञापन
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आईआईटी मंडी का एप लाॅन्च किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को प्रदेश का पहला ब्लड हब कनेक्ट ऑटो पायलट प्रोजेक्ट लांच किया गया। आईआईटी मंडी की ओर से विकसित इस तकनीक आधारित एप का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कनैड स्थित महामाया पैलेस में आयोजित हिम समाज सेवा समिति नेरचौक के वार्षिक उत्सव के दौरान किया। एप की विशेषता यह है कि क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित रक्तदाता की पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाएगी और उससे संपर्क की प्रक्रिया स्वतः शुरू हो जाएगी। इससे आपात स्थिति में रक्त की व्यवस्था करने में लगने वाला समय कम होगा तथा जरूरतमंद मरीजों को शीघ्र सहायता मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि आईआईटी मंडी ने समिति के लिए यह विशेष ऐप तैयार किया है। इसके माध्यम से रक्तदाताओं का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया गया है, जिससे रक्त की जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयुक्त रक्तदाता तक पहुंच बनाई जा सकेगी। समिति जल्द ही इस क्यूआर कोड आधारित प्रणाली को जिला के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित यह पहल रक्तदान सेवा को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को रक्तदाताओं की तलाश में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान किया। समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मोती राम को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें