फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छोटी काशी में पहली बार होगा साहित्य उत्सव

विज्ञापन
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महा​शिरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में झूले लगाने के लिए सामान पहुं
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 में साहित्य जगत से भी लोग रूबरू हो सकेंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन 14 फरवरी को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में होगा। मंडी के इतिहास के साक्षी रहे घंटाघर के ठीक नीचे साहित्य जगत के विख्यात रचनाकार एकसाथ जुटेंगे।
विज्ञापन

मंडी नगर सदियों से कला एवं संस्कृति का संवाहक रहा है। साहित्य के क्षेत्र में यहां के रचनाकारों ने उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस बार एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से सायंकाल छह बजे तक पांच सत्रों में उत्सव आयोजित किया जाएगा। जाने-माने लेखक, इतिहासकार राजा भसीन इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। उत्सव के दौरान प्रथम सत्र में रूपेश्वरी शर्मा, डॉ. रेखा वशिष्ठ, कृष्णचंद महादेविया, मुरारी शर्मा और पृथीपाल मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य पर चर्चा करेंगे।
दूसरे सत्र में डॉ. राकेश शर्मा, बीरबल शर्मा, सीमा शर्मा और राजेश ललित कला और फोटोग्राफी विधा पर, तृतीय सत्र में पवन चौहान, रमेश रवि, कृष्णचंद महादेविया और सीमा शर्मा बाल कहानियां विधा में चर्चा करेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इन सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए मंगलवार को संकन गार्डन में पहुंचकर विभिन्न तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

...
गजल संध्या से होगा समापन

चौथे सत्र में डॉ. शिवम त्यागी, जीवन पठानिया, सुशांत व डॉ. अनिता ठाकुर युवा लेखन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तथा अंतिम सत्र में जगदीश कपूर, कुलदीप गुलेरिया, विनोद बहल, प्रकाश चंद धीमान और सत्य महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य एवं भाषा पर चर्चा करेंगे। साहित्य उत्सव का समापन सायं छह बजे गजल संध्या से होगा। इसमें रिषभ भारद्वाज और कुलदीप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
....

साहित्य उत्सव में मंडी के लेखकों एवं साहित्यकारों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। लोगों से आग्रह है कि मंडी के साहित्य एवं कला जगत के बारे में जानने-समझने का यह एक सुअवसर है।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति

मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में झूले लगाने के लिए सामान पहुं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें