फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद जोगिंद्रनगर में बनेंगे फुटपाथ, शहर में सुरक्षित होगा राहगीरों का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच हादसों पर रोक लगाने के लिए शुरू हुई कवायद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र में जल्द ही फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए नगर परिषद ने कवायद तेज कर दी है। वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच शहर की आरंभ सीमा लक्ष्मी बाजार से गुरुद्वारा परिसर तक फुटपाथ निर्माण की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। योजना का प्रारूप तैयार होने के बाद इसकी डीपीआर बनाई जाएगी। बजट की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद मुख्य बाजार में भी राहगीरों का सफर सुरक्षित हो सकेगा। सरकाघाट सड़क से रेलवे स्टेशन तक फुटपाथ निर्माण को लेकर पूर्व में लोक निर्माण विभाग की ओर से योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। शनिवार को नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण पैदल चलने वालों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए जल्द फुटपाथ का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्षदों की बैठक में इस परियोजना पर निर्णय लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। जोगिंद्रनगर शहर में अतिक्रमण रोकने के लिए प्रत्येक दुकान के बाहर पीली लाइन लगाई जाएगी। इसके बाहर यदि कोई कारोबारी सामान सजाता है तो नगर परिषद सामान जब्त करने के साथ नियमों के तहत कार्रवाई भी करेगी। इसमें जुर्माने का भी प्रावधान रहेगा। शहर के बस अड्डा परिसर, मुख्य बाजार, बिलिंग कॉम्प्लेक्स मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर प्रशासन पीली लाइन लगाकर अतिक्रमण की सीमा निर्धारित करेगा। वर्तमान में दुकानों के बाहर सामान सजाने से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

कोट्स
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सर्वांगीण विकास को लेकर हाल ही में हुई बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का फैसला भी शामिल है। -रजत सेठी, तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें