फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पड्डल मैदान में 2 से शुरू होगी फुटबाल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर खेली जाने वाली फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 फरवरी को होगा। पड्डल मैदान में दो से पांच फरवरी तक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। फुटबाल प्रतियोगिता में मंडी, कुल्लू समेत प्रदेश के अन्य जिलों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला विलास और पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जूनियर एवं महिला फुटबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। राजकुमार पिंका, भूपेंद्र काऊ, जगदीश राजा टेक्निकल कमेटी में रहेंगे। कमल किशोर और वीरेंद्र सेन ग्राउंड कमेटी के सदस्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें