फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्यास में छोड़े गए महाशीर मछली के पांच हजार बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। मत्स्य पालन विभाग के मत्स्य मंडल मंडी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत औट के पास ब्यास में महाशीर मछली के 5,000 बीज छोड़े गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदीय मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

मछली बीज का संचयन विभागीय महाशीर मत्स्य फार्म मच्छयाल (जोगिंद्रनगर) में किया गया। इन महाशीर मछलियों को ब्यास में पुनः स्थापित करने का उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना, मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाना और जैव विविधता का संरक्षण करना है।
मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह मत्स्य व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय मत्स्यकारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत औट के उपप्रधान श्याम लाल बैद्य, ट्राउट अंग्लिंग एसोसिएशन के सदस्य नितिन, महाशीर मत्स्य फार्म मच्छयाल के मत्स्य उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें