सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के न्यू बस अड्डे के आगे एक कन्फेक्शनरी की दुकान के गल्ले से शातिर करीब पांच हजार रुपये निकालकर ले गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। दुकान की मालकिन मीना कुमारी ने बताया कि वह पास में चाय की दुकान में चाय लेने गई थी कि पांच मिनट में ही शातिरों ने गल्ले से पैसे उड़ा दिए।
मीना कुमारी ने बताया कि उन्होंने उसी समय पुलिस थाना सुंदरनगर को फोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर बयान कलमबद्ध किए। इस घटना के बाद न्यू बस अड्डे के व्यापारी सहमे हुए हैं। व्यापारी पवन, तेज राम और पूर्ण चंद ने बताया कि कई बार प्रशासन से आग्रह किया है कि बस अड्डे के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। छानबीन जारी है। संवाद