फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डिपुओं में नहीं पहुंचा पांच माह का राशन, इंतजार में हजारों उपभोक्ता

Fri, 06 Dec 2024 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड के दुर्गम इलाकों में सर्दियों के लिए मिलने वाला पांच माह का राशन कोटा अभी तक डिपुओं में नहीं पहुंच सका है। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से थुनाग तहसील, उपतहसील बागाचनोगी और छतरी के दुर्गम डिपुओं में राशन की सप्लाई नहीं पहुंची है। उपभोक्ता रोजाना डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें दालें नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस बार दालों की आपूर्ति में देरी की वजह टेंडर की प्रक्रिया में देरी बताई जा रही है। सराज क्षेत्र में अक्तूबर के अंत तक नवंबर से मार्च तक के पांच महीने के राशन का कोटा भेजा जाता है, ताकि बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने पर उपभोक्ताओं को राशन की कमी न हो। सराज क्षेत्र के 50 राशन डिपुओं के माध्यम से लोगों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन आवंटित किया जाता है।
मगर इस बार सराज विकास खंड के हजारों राशन कार्ड धारक सर्दियों के लिए मिलने वाले राशन का इंतजार कर रहे हैं। इन डिपुओं में चावल, आटा, उड़द, मलका, चना की दालें और सरसों का तेल दिया जाता है, लेकिन इस समय केवल तीन महीने का चावल और आटा ही पहुंचा है। राशन डिपो में दालों, तेल और चीनी की आपूर्ति अब तक नहीं हो पाई है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने कहा कि राशन कोटा न पहुंचने की शिकायतें मिली हैं और कुछ डिपुओं में चावल और आटे का कोटा भेजा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग को दालों, तेल और चीनी की आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी लेख राज ने भी पुष्टि की कि स्नो बाउंड एरिया के लिए तीन महीने का राशन भेजा गया है। अभी आटा और चावल की सप्लाई नहीं आई है, जैसे ही राशन आएंगा, उसे डिपो में भेज दिया जाएगा। कुछेक दालों की आपूर्ति भी कर दी गई है। तेल, चीनी और दालों का कोटा नहीं पहुंचा है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें