फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक माह पूर्व शुरू होगा फायर सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने से जंगलों में नमी हुई कम
विज्ञापन

वन विभाग ने तैयारियां कीं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश में समय से पहले गर्मी बढ़ने और जंगलों में नमी कम होने के कारण वन विभाग सतर्क हो गया है। फायर सीजन इस साल एक माह लंबा रहेगा और 15 मार्च से शुरू होने की संभावना है। आमतौर पर यह 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक रहता है। मंडी वन मंडल में 5 रेंज और 78 बीट हैं, जबकि वन वृत्त मंडी में 22 रेंज और करीब 320 बीट हैं। कई बीटों में चीड़ के पेड़ों की अधिकता के कारण आग लगने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन

वन विभाग ने रेंज स्तर पर रैपिड रिस्पांस फायर टीम का गठन किया है, जिसमें वन रक्षक और ब्लॉक स्तर के कम से कम दो अधिकारी शामिल होंगे। टीम रेंज अधिकारी की देखरेख में कार्य करेगी। मंडल स्तर पर समन्वय और फायर वॉचर नियुक्त किए जाएंगे। कंट्रोल बर्निंग का कार्य भी जल्दी शुरू किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी सदर वासु डोगर का कहना है कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वनों के आसपास 100 मीटर की दूरी पर आग लगाने से पहले विभाग को सूचित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें