फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: छपराहण गांव में अग्निकांड, दो मंजिला कच्चा मकान राख, 10 लाख का नुकसान

Tue, 14 Jul 2026 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।

सार

 मंडी जिले के गोहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपराहण के छपराहण गांव में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे आग लगने से चार कमरों का कच्चा दो मंजिला मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। 
विज्ञापन
छपराहण गांव में अग्निकांड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपराहण के छपराहण गांव में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे आग लगने से चार कमरों का कच्चा दो मंजिला मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हरि राम और जोध सिंह पुत्र स्वर्गीय मसांतु राम का चार कमरों वाला कच्चा दो मंजिला मकान अचानक आग की चपेट में आ गया। मकान में तीन कमरे और एक रसोईघर था। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर तथा अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


परिवार की सदस्य बबली कुमारी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सबसे पहले मकान के एक बड़े कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार को देने के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर बाहर नहीं निकाला जाता तो आग आसपास के पांच अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग गोहर (चैलचौक) की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सकता था। ऐसे में टीम ने पंप की सहायता से टैंक से पानी लिफ्ट कर आग बुझाई और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोक दिया। घटना की सूचना पर गोहर पुलिस और पटवारी छपराहण भी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, दो तिरपाल और राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें