फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सोशल मीडिया में महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 04 Dec 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एक सहकर्मी महिला पर फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिये गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। महिला ने शहरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। इस आधार पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सहकर्मी महिला ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसके पति से बातचीत की और उसके अलावा अन्य दो-तीन महिलाओं का जिक्र किया है। उनके चरित्र के बारे में गलत बातें लिखते हुए कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी महिला ने जानबूझ कर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए उद्देश्य से यह सब किया। इससे वह आहत है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें